मुंबई : शिवसेना ने वामपंथी नेता गोविंद पानसरे की हत्या मामले में को लेकर प्रदेश की देवेंद्र फडणवीस सरकार को आड़े हाथों लिया और उसका मजाक बनाया. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ह्यसामनाह्ण के संपादकीय में मुख्यमंत्री पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा , नयीसरकार के आने के साथ कुछ बदला है क्या..? यदि कोई जानता है तो कृपया हमें बतायें.
शिवसेना ने टोल टैक्स (चुंगी कर) के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले पानसरे के हत्यारों को पकड़ने में नाकामी पर राज्य सरकार की खिल्ली उड़ायी। कोल्हापुर में गोली लगने से जख्मी हुए पानसरे का शुक्रवार को निधन हो गया.शिवसेना ने कहा कि यह अंधविश्वास के विरोध में मुहिम छेड़ने वाले नरेंद्र दाभोलकर की हत्या की पुनरावृत्ति है.
सामाना के संपादकीय के मुताबिक, मुख्यमंत्री और सरकार तो बदल गयी है लेकिन तंत्र वही है. लोग मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं क्योंकि वह राज्य के गृहमंत्री भी हैं. शिवसेना ने कहा, फडणवीस ने कहा कि यदि पुलिस अपनी पूरी क्षमता का इस्तेमाल करे तो वो हत्यारों को पकड़ सकती है. यह दिखाता है कि उन्हें पुलिस पर भरोसा नहीं है. शिवसेना की यह ताजा टिप्पणी दोनों दलों के गंठबंधन में व्याप्त असहजता दिखाती है.
