[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National तेदेपा ने 1.16 लाख वोट के अंतर से जीता तिरुपति उपचुनाव

तेदेपा ने 1.16 लाख वोट के अंतर से जीता तिरुपति उपचुनाव

0
तेदेपा ने 1.16 लाख वोट के अंतर से जीता तिरुपति उपचुनाव

हैदराबाद : सहानुभूति की लहर के आधार पर सत्ताधारी तेदेपा ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति विधानसभा क्षेत्र में अपना प्रभुत्व कायम रखा और पार्टी उम्मीदवार एम सुगुना ने उपचुनाव 1,16,524 वोटों के अंतर से जीत लिया. उन्हें कुल 1,47,216 वैध मतों के 85.69 फीसदी मत हासिल हुए हैं. 13 फरवरी को हुए चुनाव में कांग्रेस के उनकी प्रतिद्वंदी आर श्रीदेवी को 9,628 वोट ही मिल सके.

प्रमुख विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार इसलिए नहीं उतारा था क्योंकि ऐसी परंपरा रही है कि मौजूद विधायक के निधन पर विपक्षी दल अपना प्रत्याशी नहीं खडा करते हैं. पिछले साल दिसंबर में सुगुना के पति और तेदेपा विधायक एम वेंकटरमन का निधन हो जाने के कारण यहां उपचुनाव कराना पडा.

पिछले साल हुए चुनाव में कांग्रेस का सूपडा साफ हो गया था और उसे विधानसभा में एक भी सीट नहीं मिली थी और एक बार फिर से पार्टी को मुंह की खानी पडी और पार्टी उम्मीदवार आर श्रीदेवी को महज 6.54 फीसदी वोट मिले.

जीत के लिए लोगों के बीच अपने दिवंगत पति की लोकप्रियता, विकास के लिए मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के प्रयासों और केंद्र की तरफ से मदद को श्रेय देते हुए सुगुना ने कहा कि वह मंदिरों के इस शहर के विकास के लिए काम करेंगी और गरीबों को आवास मुहैया कराएंगी.

मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि यह फैसला तेदपा सरकार द्वारा पिछले आठ महीनों में चलाए गए कार्यक्रर्मों के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया का नतीजा है. उन्हें विश्वास है कि सुगुना वायदों को पूरा करेंगे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel