[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नगद हस्तांतरण की सबसे बड़ी योजना पर प्रधानमंत्री ने जतायी खुशी

नगद हस्तांतरण की सबसे बड़ी योजना पर प्रधानमंत्री ने जतायी खुशी

0
नगद हस्तांतरण की सबसे बड़ी योजना पर प्रधानमंत्री ने जतायी खुशी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू रसोई गैस पर मिलने वाली सब्सिडी को सीधे उपभोक्ता के खाते में ट्रांसफर करने की योजना ‘‘ पहल ’’ की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए आज कहा कि अभी तक 10 करोड लोगों द्वारा इसके लिए पंजीकरण कराने से यह दुनियाभर की नकद हस्तांतरण योजनाओं में सबसे बडी योजना पहले ही बन चुकी है. इस योजना की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ पहल योजना से काला बाजारी समाप्त होगी और अधिक प्रभावी तरीके से अनुदान लोगों तक पहुंचेगा. राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण है.’’

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘ पहल योजना में प्रतिभागी के रुप में 10 करोड नागरिकों के पंजीकरण के बारे में जानकर मुझे बेहद खुशी हुई. यह एक महत्वपूर्ण सफलता है. पहल योजना दुनियाभर की नकद हस्तांतरण योजनाओं में सबसे बडी योजना बन गई है. लाभार्थियों और अधिकारियों को बधाई. इस योजना के तहत रसोई गैस सिलेण्डर उपभोक्ताओं को उन पर मिलने वाला सब्सिडी का पैसा सीधे उपभोक्ताओं के खाते में जमा होगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel