[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नाबालिग स्टूडेंट का यौन शोषण करती थी टीचर, दो भाई बनाते थे वीडियो, तीनों गिरफ्तार

नाबालिग स्टूडेंट का यौन शोषण करती थी टीचर, दो भाई बनाते थे वीडियो, तीनों गिरफ्तार

0
लुधियाना : लुधियाना पुलिस ने 14 साल के एक लड़के के यौन उत्पीड़न के आरोप में पांच महीना पहले दर्ज मामले में रविवार को एक महिला ट्यूटर और उसके दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीया शिक्षिका ने कथित तौर पर लड़के का यौन उत्पीड़न किया था और महिला के दो भाइयों राघव (28) और माधव (24) ने इसकी फिल्म बनायी थी.
पुलिस के अनुसार स्थानीय पुलिस लाइंस थाने में करीब पांच महीने पहले एक मामला दर्ज किया गया था और उसके बाद तीन आरोपी फरार थे. पुलिस इंस्पेक्टर एसएस जुनेजा ने कहा कि तीनों को आज सुबह एक बस स्टैंड से पकड़ा गया जब वे दिल्ली जाने वाली एक बस में सवार होने वाले थे.
पीड़ित, उसके अभिभावकों और एनजीओ बचपन बचाओ आंदोलन के कार्यकर्ताओं ने पिछले साल सितंबर में पुलिस से संपर्क किया था. इसके बाद एक मामला दर्ज किया गया था. लड़के ने आरोप लगाया कि शिक्षिका उसे मादक पदार्थ खिलाने के बाद शारीरिक संबंध बनाया करती थी. लड़के ने यह आरोप भी लगाया कि उसके दो भाई इस कृत्य को कैमरे में रिकार्ड करते थे.
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया था. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह मामला अश्लील फिल्में बनाने का हो सकता है.’’ उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच करायी जाएगी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel