नयी दिल्ली: सरकार ने आज विपक्ष के उन आरोपों को खारिज कर दिया जिसमें बार- बार दवाओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि का आरोप लगाया जा रहा था. रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने आज लोकसभा में जीवन रक्षक दवाओं कीमतों में वद्धि और नकली दवाओं की मौजूदगी के कारण हो रहे स्वास्थ्य संकट के बारे में एकध्याणाकर्षणप्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा, 175 अन्य आवश्यक दवाओं को मूल्य नियंत्रण के तहत ले आया गया है.
उन्होंने कहा कि विपक्ष के एक महत्पूर्ण नेता ने, जिनका वह नाम नहीं लेना चाहेंगे, कहा है कि कैंसर रोधी एक दवा की कीमत साढ़े आठ हजार रुपए प्रति 30 टैबलेट से बढा कर एक लाख आठ हजार रुपये कर दी गई. उन्होंने कहा कि यह आरोप पूरी तरह गलत है और वास्तविकता यह है कि इस दवा की कीमत बढ़ाने की बजाए उसे कुछ कम ही किया गया है.
