श्रीनगर: अनुच्छेद 370 पर भाजपा का विरोधाभासी रुख जम्मू कश्मीर में भाजपा की नांव डुबा देगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने कही. हालांकि उमर खुद इस मुद्दे पर कुछ टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, भाजपा इस विवादास्पद मुद्दे पर किसी भी प्रकार की प्रतिबद्धता से भाग रही है और इसके विपरीत वह जम्मू कश्मीर में ‘दो नावों पर पैर’’ रखकर चल रही है जिसका आमतौर पर डूबना तय माना जाता है.
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री उमर ने भाजपा को एक ‘‘मौकापरस्त’’ पार्टी करार दिया जिसके साथ उनका मानना है कि कोई संबंध नहीं हो सकता.कांग्रेस के साथ राज्य में गठबंधन सरकार चला रहे उमर ने प्रदेश को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के संबंध में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा अलग अलग सुरों में बात किए जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही.
