[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी ने कहा, धर्म और आतंकवाद के बीच संबंध जोडे जाने को खारिज करे दुनिया

मोदी ने कहा, धर्म और आतंकवाद के बीच संबंध जोडे जाने को खारिज करे दुनिया

0
मोदी ने कहा, धर्म और आतंकवाद के बीच संबंध जोडे जाने को खारिज करे दुनिया

ने पई ताव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व समुदाय से धर्म और आतंकवाद के बीच कोई संबंध जोडे जाने को खारिज करने और आतंकवाद के सभी रुपों के खिलाफ संघर्ष में ‘‘वास्तविक अंतरराष्ट्रीय ’’ साझेदारी बनाए जाने की आज जोरदार वकालत की.

पूर्वी एशिया शिखर बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने यह सुनिश्चित किए जाने पर भी बल दिया कि साइबर और अंतरिक्ष संपर्क तथा समृद्धि का स्नेत बने रहें और ये संघर्ष के नए युद्ध क्षेत्र नहीं बनने पाएं. यहां म्यांमार की राजधानी में एक दिवसीय पूर्वी एशियाई शिखर बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और चीनी प्रधानमंत्री ली क्विंग समेत 18 देशों के नेता भाग ले रहे हैं.

मोदी ने कहा, ‘‘ हम इस्लामिक स्टेट ( आतंकवादी समूह ) के संबंध में पूर्वी एशिया शिखर घोषणापत्र का समर्थन करते हैं. उसी के साथ ही , आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई करने के लिए सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ वास्तविक अंतरराष्ट्रीय साङोदारी की जरुरत है. जो कोई भी मानवता में विश्वास रखता है , उसे साथ आना चाहिए.

हमें धर्म और आतंकवाद के बीच कोई संबंध जोडे जाने को भी खारिज करना चाहिए.’’ उन्होंने इसके साथ ही कहा, ‘‘ आतंकवाद और चरमपंथ की चुनौतियों में इजाफा हुआ है. मादक पदार्थों की तस्करी, हथियार तस्करी तथा काले धन को सफेद में बदलने के बीच घनिष्ठ संबंध है.’’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel