[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National संकल्‍प आनंद आत्‍महत्‍या मामला : 38 लोगों पर उकसाने का केस दर्ज

संकल्‍प आनंद आत्‍महत्‍या मामला : 38 लोगों पर उकसाने का केस दर्ज

0
संकल्‍प आनंद आत्‍महत्‍या मामला : 38 लोगों पर उकसाने का केस दर्ज

मथुरा : प्रख्यात कवि एवं फिल्मी गीतों के लेखक संतोष आनंद के पुत्र संकल्प आनंद और बहू आत्‍महत्‍या मामले में नया मोड़ आया है. संतोष आनंद ने 38 लोगों पर आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है. केस मथुरा के कोसी कलां थाने में दर्ज कराया गया है. संतोष आनंद ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे और बहू ने खुदकुशी नहीं की है, बल्कि उन्‍हें इसके लिए उकसाया गया है.

* क्‍या है मामला

गौरतलब हो कि फिल्‍मों में गीत लिखने वाले प्रख्‍यात लेखक संतोष आनंद के बेटे और बहू ने अपने बच्‍चों के साथ मथुरा के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी. इस घटना में सात वर्षीय उनकी बच्‍ची सुरक्षित बच गयी. पुलिस के अनुसार उनकी करीब सात वर्षीय बच्ची ट्रेन की टक्कर से उनके हाथों से दूर छिटककर जा गिरी. उसे गंभीर रुप से घायल अवस्था में नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया गया था.

प्रशासन ने बताया कि संकल्‍प आनंद ने आत्‍महत्‍य से पहले दस पन्‍नों का हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट छोड़ गये हैं. जिसमें उन्‍होंने वित्तीय लेन-देन में फंसे होने की चर्चा की है. उन्होंने सुसाइड नोट में उन सभी लोगों के नाम, पते एवं मोबाइल नंबरों भी लिखा है.

* भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को समाजशास्त्र एवं अपराध शास्त्र की शिक्षा देते थे संकल्‍प

पिछले दिनों अपनी पत्नी के साथ आत्‍महत्‍या करने वाले गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्‍प आनंद भारतीय प्रशासनिक सेवा में शिक्षक के रूप में कार्यरत थे. बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को समाजशास्त्र एवं अपराध शास्त्र की शिक्षा देते थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel