नयी दिल्ली : दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी की बात है. लोगों को गाडी की सवारी वो भी नैनो की करने के लिए सोचना नहीं है और न ही इसके लिए आपको हजारों-लाखों रुपये खर्च करने होंगे. नैनो की सवारी के लिए अब आपको मात्र 99 रुपये खर्च करना पड़ेगा.
दरअसल दिल्ली में लोगों को सुविधा देने के ख्याल से एक स्कीम की शुरूआत की जा रही है. इस स्कीम के तहत लोगों को 99 रुपये के मामूली किरायेपरएक घंटे के लिए नैनो गाड़ी दी जाएगी. इसके अलावे अगर आपको दिन भर के लिए नैनो को किराये पर लेना है तो आपको 399 रुपये देने होंगे.
* कार रेंटल कंपनी कारजोनरेंट और टाटा मोटर्स ने किया करार
कार रेंटल कंपनी कारजोनरेंट और टाटा मोटर्स ने दिल्ली-एनसीआर में एक नयी पहल के लिए गठबंधन किया है जिसके तहत ग्राहक, टाटा की नैनो कार को खुद चलाने के लिए 399 रुपये प्रतिदिन के किराये पर ले सकेंगे.
