[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National चैंपियंस लीग : सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कल स्कोरचर्स के सामने होंगे लायंस

चैंपियंस लीग : सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कल स्कोरचर्स के सामने होंगे लायंस

0
चैंपियंस लीग : सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कल स्कोरचर्स के सामने होंगे लायंस

बेंगलूर : चैंपियंस लीग में अभी तक अच्छा प्रदर्शन कर रही है पाकिस्तान की टीम लाहौर लायंस कल पर्थ स्कोरचर्स से भिड़ेगी. कल के मैच में अगर लायंस जीत करते हैं, तो सेमीफाइनल में उनकी जगह पक्की हो जायेगी. यहां गौर करने वाली बात यह है कि लायंस के प्रदर्शन पर चेन्नई का भविष्य टिका है.

इस ग्रुप से आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी है ऐसे में लायन्स की निगाह चेन्नई सुपरकिंग्स को रन गति में पीछे छोड़ने पर टिकी हैं.लाहौर अभी तीन मैचों में छह अंक के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि आस्ट्रेलियाई टीम पर्थ स्कोरचर्स सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी है. उसके तीन मैचों में केवल चार अंक हैं. वह हालांकि पाकिस्तानी टीम का खेल खराब करने के उद्देश्य से इस मैच में उतरेगी.
क्वालीफाईंग से मुख्य ड्रा में जगह बनाने वाली मोहम्मद हफीज की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम के सामने वास्तव में बडी कठिन चुनौती है क्योंकि उसे न सिर्फ यह मैच जीतना होगा बल्कि उसकी जीत इतनी बडी होनी चाहिए जिससे वह चेन्नई को रन गति में पीछे छोडकर अंतिम चार में जगह बना सके.
लाहौर की बल्लेबाजी काफी हद तक साद नसीम, हफीज, अहमद शहजाद और उमर अकमल पर टिकी है. अकमल ने क्वालीफाईंग में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ करो या मरो मैच में अच्छा प्रदर्शन किया और पिछले मैच में डाल्फिन्स के खिलाफ भी नाबाद 73 रन की पारी खेली. उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक पांच मैचों में 163 रन बनाये हैं.

लायंस संभावना दो अंतिम हफीज भी बल्लेबाजी में लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं. उन्होंने सदर्न एक्सप्रेस के खिलाफ 67 रन बनाये लेकिन इसके बाद बडी पारी खेलने में नाकाम रहे. अहमद शहजाद ने अब तक पांच मैचों में 130 रन बनाये लेकिन नासिर जमशेद अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं. साद नसीम के रुप में टीम के पास हालांकि उपयोगी बल्लेबाज है जिन्होंने अब तक पांच मैच में 138 रन बनाये हैं.

लाहौर के गेंदबाजों अयाज चीमा, वहाब रियाज और इमरान अली ने क्वालीफाईंग में अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यदि पाकिस्तानी टीम को चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेरना है तो उसके गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. चीमा पर उसका काफी दारोमदार है जिन्होंने अब तक दस विकेट लिये हैं.
जहां तक पर्थ स्कोरचर्स का सवाल है तो उसके लिये भी लाहौर पर जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा हालांकि उसके पास कुछ ऐसे बल्लेबाज हैं जो आखिरी क्षणों में ताबडतोड रन बना सकते हैं. उनकी टीम में मिशेल मार्श हैं जिन्होंने डाल्फिन्स के खिलाफ आखिरी दो मैचों में छक्के जडकर टीम को जीत दिलायी थी.
लेकिन यदि इस मैच को छोड दिया जाए तो बाकी मैचों में मार्श का प्रदर्शन स्तरीय रहा और यही वजह है कि अभी तीन मैचों के बाद उनके नाम पर केवल 63 रन दर्ज हैं. अन्य बल्लेबाज क्रेग सिमन्स, एस्टन एगर, कप्तान एडम वोगेस और सैम वाइटमैन भी नियमित एक जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं.
स्कोरचर्स के पास पाकिस्तानी यासिर अराफात, अनुभवी ब्रैड हाग और नाथन कोल्टर नाइल के रुप में अच्छे गेंदबाज हैं. अराफात ने अब तक छह विकेट लिये हैं लेकिन वह काफी महंगे साबित हुए हैं और उनका इकोनोमी रेट 11 . 31 है. जोएल पेरिस ओर जैसन बेहरेनडोर्फ हालांकि प्रभाव छोडने में सफल रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel