[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मेरठ:सामूहिक बलात्कार की दो घटनाएं,एक मामले में गिरफ्तारी दूसरे में आरोपी फरार

मेरठ:सामूहिक बलात्कार की दो घटनाएं,एक मामले में गिरफ्तारी दूसरे में आरोपी फरार

0
मेरठ:सामूहिक बलात्कार की दो घटनाएं,एक मामले में गिरफ्तारी दूसरे में आरोपी फरार

मेरठ:उत्तर प्रदेश में बलात्कार की लगातार होती घटनाओं के बीच फिर से बलात्कार के मामले आए है. इस बार बलात्कार की दो घटनाएं एक साथ सामने आयी हैं. मेरठ के अलग-अलग क्षेत्रों में दो युवतियां सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई हैं.

सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना मेरठ के कैंट क्षेत्र में हुई. लालकुतरु पुलिस थाने के प्रभारी विजय सिंह ने आज यहां पीडित महिला की तहरीर के आधार पर बताया कि हापुड़ जनपद निवासी एक महिला दो दिन पहले मेरठ में प्लाट देखने के लिए आई थी.

मुजफ्फरनगर निवासी गौरव त्यागी और योगेश कुमार ने रास्ते में महिला को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेहोश किया और कैंट इलाके में स्थित जाफराबाद बाग में सामूहिक दुष्कर्म किया. फिर आरोपी महिला को हापुड में सुनसान सडक पर छोड कर फरार हो गए थे.
लालकुतरु थाना प्रभारी के अनुसार महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. पीडित महिला के बयान आज धारा 164 के तहत दर्ज कराए जा रहा हैं.
दूसरी घटना शहर के थाना नौचंदी क्षेत्र की है. यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि बुधवार की दोपहर वह घर में अकेली थी.
तभी पडोस के दो युवकों ने घर आ कर उससे उसके पति के बारे में पूछा. महिला ने जैसे ही पति के घर पर नही होने की जानकारी आरोपियों को दी उन्होंने महिला को तमंचा दिखाया और उसके साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म किया.
महिला ने आरोपियों पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है. पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है.
इस बीच, मेरठ के थाना परतापुर क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के पुत्र अंकित पर 15 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है.
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के अनुसार, बुधवार की रात अंकित दीवार फांद कर पीडित के घर पर घुसा और उसे जान से मार डालने की धमकी दे कर उसके साथ कथित बलात्कार किया.
अचानक मौके पर किशोरी का बडा भाई पहुंच गया जिसको देखकर आरोपी भागा. शोर मचने पर ग्रामीण वहां पहुंचे जिन्होंने आरोपी को पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया.
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको जेल भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel