[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुख्यमंत्री की बेटी पर देशद्रोह का मुकदमा दायर

मुख्यमंत्री की बेटी पर देशद्रोह का मुकदमा दायर

0
मुख्यमंत्री की बेटी पर देशद्रोह का मुकदमा दायर

तेलंगाना: टीआरएस की सांसद के.कविता के खिलाफ तेलंगाना और जम्‍मू-कश्‍मीर पर विवादित बयान के लिए देशद्रोह का मुकदमा दायर किया गया है. भाजपा के कार्यकर्त्‍ता के.करूणासागर ने कविता के खिलाफ सोमवार को हैदराबाद हाई कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया है.

धारा 124-ए और 505 के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सांसद और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना पर कविता की कथित टिप्पणियों की वजह से यह मामला दर्ज किया गया. दक्षिण क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक स्थानीय अदालत के निर्देश पर दो दिन पहले कविता के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-ए (देशद्रोह) और 505 (सार्वजनिक शरारत को प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया गया.

एक स्थानीय अदालत ने एक शिकायत के आधार पर पिछले हफ्ते पुलिस को निर्देश दिया था कि मामले की जांच कर कविता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए. कविता निजामाबाद से टीआरएस सांसद हैं. पेशे से वकील और भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के नगर संयोजक के. करुणासागर ने यह शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायतकर्ता ने याचिका में आरोप लगाया था कि कविता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जम्मू-कश्मीर और तेलंगाना पहले भारत के हिस्से नहीं थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी राय ली जा रही है.

क्‍या है मामला

कविता पर मुकदमा दर्ज करने वाले करूणासागर ने बताया किसांसद करूणा ने 20 जुलाई 2013 को एक अखबार को दिये अपने इंटरव्‍यू में कहा था कि तेलंगाना और जम्‍मू-कश्‍मीर भारत का हिस्‍सा नहीं है. करूणा ने कहा था कि आजादी से पहले दोनों की प्रांत स्‍वतंत्र थे. जब भारत आजाद हुआ तक भारत ने जम्‍मू-कश्‍मीर और तेलंगाना को अपनी अधीन कर लिया था. सांसद ने यह भी कहा था कि भारत सरकार को तेलंगाना और जम्‍मू-कश्‍मीर को स्‍वतंत्र कर देना चाहिए और अंतरराष्‍ट्रीय सीमा पर सभी विवादों को खत्‍म कर देना चाहिए.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel