[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल नहीं करने पर महंत नृत्य गोपाल दास हुए नाराज, मनाने पहुंचे BJP नेता बैरंग लौटे

राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल नहीं करने पर महंत नृत्य गोपाल दास हुए नाराज, मनाने पहुंचे BJP नेता बैरंग लौटे

0
राम मंदिर ट्रस्ट में शामिल नहीं करने पर महंत नृत्य गोपाल दास हुए नाराज, मनाने पहुंचे BJP  नेता बैरंग लौटे
अयोध्याः राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास ने संकेत दिए कि मंदिर निर्माण के लिए गठित नए ट्रस्ट में शामिल नहीं किए जाने से वह नाराज हैं. इसके बाद भाजपा ने उन्हें मनाने के लिए अपने तीन नेता उनके पास भेजे. भाजपा ने अयोध्या से विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और अयोध्या महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को मणि रामदास मंदिर भेजा. हालांकि संतों ने नेताओं को प्रवेश ही नहीं दिया जिसके बाद उन्हें बैरंग लौटना पड़ा.
इसके बाद महंत ने गुरुवार को तीन बजे संतों की आपात बैठक बुलाई और कहा कि पांच बजे संवाददाता सम्मेलन किया जाएगा. महंत कमल नयन नाथ ने बताया कि बाद में मंदिर प्रशासन ने बैठक में बताया कि संवाददाता सम्मेलन रद्द कर दिया गया है क्योंकि उन्हें गृह मंत्रालय से एक फोन आया है. गुप्ता ने बताया कि उन्होंने महंत और गृह मंत्री अमित शाह के बीच फोन पर बात करने की व्यवस्था की.
उन्होंने दावा किया कि ट्रस्ट में तीन पद अभी खाली हैं और महंत को उसमें शामिल किया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि वे संत को शांत कर पाए हैं. इससे पहले महंत ने कहा था कि जिन्होंने मंदिर अभियान के लिए जीवन अर्पित कर दिया, उनकी उपेक्षा हुई है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel