[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home delhi-election-2020 दिल्ली चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, बग्गा को टिकट, सुनील यादव देंगे सीएम केजरीवाल को टक्कर

दिल्ली चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, बग्गा को टिकट, सुनील यादव देंगे सीएम केजरीवाल को टक्कर

0
दिल्ली चुनावः भाजपा ने जारी की दूसरी लिस्ट, बग्गा को टिकट, सुनील यादव देंगे सीएम केजरीवाल को टक्कर

नयी दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट सोमवार देर रात जारी की जिसमें 10 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान पार्टी की ओर से किया गया. लिस्ट में भाजपा प्रवक्ता तेजेंद्रपाल सिंह बग्गा का नाम भी शामिल है. उन्हें पार्टी ने हरिनगर से चनावी मैदान में उतारा है.

खबरों की मानें तो बग्गा को अकाली दल की सीट खाली होने का फायदा मिला है. दूसरी लिस्ट में बग्गा के अलावा दिल्ली भाजपा के पूर्वांचल मोर्चे के अध्यक्ष मनीष सिंह का भी नाम शामिल हैं. वे पटपड़गंज से टिकट की रेस में थे लेकिन उन्हें दिल्ली कैंट से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है.

दिल्ली भाजपा के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नयी दिल्ली सीट से पार्टी ने उतारा है. वे सीएम अरविंद केजरीवाल को टक्कर देंगे. इसके अलावा नांगलेई से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्जेन से रमेश खन्ना, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री को भाजपा ने उम्मीदवार बताया है.
वहीं, कालकाजी से धर्मवीर सिंह, कृष्णानगर से अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को पार्टी ने मैदान में उतारा है. उल्लेखनीय है कि भाजपा 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel