[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी से भारत नाराज, पाकिस्तान को लगाई फटकार, कही ये बात

ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी से भारत नाराज, पाकिस्तान को लगाई फटकार, कही ये बात

0
ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी से भारत नाराज, पाकिस्तान को लगाई फटकार, कही ये बात

नयी दिल्ली/लाहौर : पाकिस्तान के ननकाना साहिब में शुक्रवार को सैकड़ों की भीड़ ने सिखों के सबसे पवित्र धर्मस्थलों में से एक ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पत्थरबाजी की. भीड़ ने दोपहर के वक्त से ही गुरुद्वारे को घेरे रखा. हालांकि, मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, मगर हालात तनावपूर्ण बने हुए थे. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें कुछ कट्टरपंथी ननकाना साहिब से सिखों को भगाने और इस पवित्र शहर का नाम बदल कर गुलाम अली मुस्तफा करने की धमकी देते दिख रहे हैं.

नकाना साहिब गुरुद्वारे पर पत्थरबाजी और सिखों को धमकी को लेकर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मामले को लेकर भारत ने पाकिस्तान को फटकार लगायी है और कहा है कि वह पवित्र धर्मस्थल और सिखों पर हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का काम करे. मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से बयान जारी किया गया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सिख समुदाय पर हमला और गुरुद्वारा में तोड़फोड़ की घटना की हम निंदा करते हैं. पाकिस्तान दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे. यही नहीं भारत की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान सरकार पवित्र ननकाना साहिब गुरुद्वारे की पवित्रता को सुरक्षित व संरक्षित रखने के लिए हर उपाय करे.

क्या है वीडियो में: वीडियो में दिख रहा है कि कट्टरपंथियों की भीड़ ने गुरुद्वारे को घेर रखा है. इस वजह से पहली बार ननकाना साहिब में भजन-कीर्तन को रद्द कर दिया गया. यहां गुरु गोविंद सिंह जी के गुरुपरब के मौके पर अखंड पाठ शुरू होने वाला था. सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारे के अंदर फंसे हुए थे. पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

जबरन धर्मांतरण करने वाले कर रहे भीड़ का नेतृत्व : भीड़ का नेतृत्व पिछले साल ननकाना साहिब की एक सिख लड़की को अगवा करने और जबरन धर्मांतरण कर निकाह करने के आरोपी मोहम्मद हसन का परिवार कर रहा है. उनका आरोप है कि अपनी मर्जी से इस्लाम कबूलने और शादी करने वाली लड़कियों को लेकर सिख समुदाय बेवजह हंगामा खड़ा करता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel