[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राहुल गांधी के बयान पर चुनाव आयोग ने झारखंड के सीईओ से मांगी रिपोर्ट

राहुल गांधी के बयान पर चुनाव आयोग ने झारखंड के सीईओ से मांगी रिपोर्ट

0
राहुल गांधी के बयान पर चुनाव आयोग ने झारखंड के सीईओ से मांगी रिपोर्ट

नयी दिल्ली : झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘रेप इन इंडिया’ बयान पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) से मामले की रिपोर्ट मांगी है.

आयोग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस मामले की शिकायत मिलने पर आयोग ने राज्य के सीईओ से गांधी के विवादित बयान के बारे में घटनाओं की सिलसिलेवार जानकारी मांगी है.

अधिकारी ने बताया कि इसमें सीईओ को बताना होगा कि राहुल गांधी ने कब, कहां और किस संदर्भ में उक्त बयान दिया था. आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अगुवाई वाले भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है.

भाजपा सांसदों ने राहुल गांधी द्वारा झारखंड में चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में भारत को ‘रेप इन इंडिया’ कहे जाने की शिकायत कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की माँग की थी. आयोग के अधिकारी ने बताया कि शिकायत में उल्लिखित घटना की तथ्यात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel