[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ओडिशा में स्कूल की प्रधानाचार्या के पति ने आदिवासी छात्रा से किया बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा

ओडिशा में स्कूल की प्रधानाचार्या के पति ने आदिवासी छात्रा से किया बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा

0
ओडिशा में स्कूल की प्रधानाचार्या के पति ने आदिवासी छात्रा से किया बलात्कार, ऐसे हुआ खुलासा

कोरापुटः ओडिशा के कोरापुट जिले में सरकारी आवासीय स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा से प्रधान अध्यापिका के पति ने महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार किया जिससे वह गर्भवती हो गयी. छात्रा के तीन माह की गर्भवती होने का पता चलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने शनिवार को बताया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए बने स्कूल के स्टाफ क्वार्टर में अपनी पत्नी के साथ रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया. जेयपुर उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) वरुण गुंटापल्ली ने बताया कि वह लड़की को स्टाफ क्वार्टर में बुलाता था और उसका कई बार यौन शोषण किया.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की के माता-पिता से गर्मियों की छुट्टियों के दौरान उसे अपने घर ले जाने की अनुमति मांगी थी और जब वह उसके घर गई तो उसने कई बार उससे दुष्कर्म किया. गुंटापल्ली ने कहा कि आरोपी की पत्नी को इसके बारे में कुछ मालूम नहीं था. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

पुलिस ने बताया कि उस पर आईपीसी, पोक्सो और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. जिला बाल सुरक्षा अधिकारी राजश्री दास ने कहा कि लड़की को चिकित्सा जांच के बाद बाल देखभाल संस्थान में रखा जाएगा.

जिला कल्याण अधिकारी मधुस्मिता मोहपात्रा ने कहा कि प्रधान अध्यापिका के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाएगी क्योंकि सरकारी क्वार्टर में किसी पुरुष सदस्य को न रखने को लेकर एक परिपत्र जारी किया हुआ है. यह स्कूल राज्य सरकार के एससी एवं एसटी विकास विभाग द्वारा चलाया जाता है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel