[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बीएसएनएल और एमटीएनएल में सुधार की जरूरत: रविशंकर प्रसाद

बीएसएनएल और एमटीएनएल में सुधार की जरूरत: रविशंकर प्रसाद

0
बीएसएनएल और एमटीएनएल में सुधार की जरूरत: रविशंकर प्रसाद

नयी दिल्ली: लोकसभा में एक प्रश्‍न के उत्‍तर में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर निशाना साधते हुए सरकार ने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को पिछले कुछ वर्षों में जितना सहयोग करना चाहिये था उतना नहीं मिला. वर्तमान सरकार को विरासत में काफी कुछ ऐसी चीजें मिली है जिन्हें दुरुस्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं.

लोकसभा में हरिभाई चौधरी के एक प्रश्न के उत्तर में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘यह सरकार बीएसएनएल और एमटीएनएल में सुधार करने को प्रतिबद्ध है. इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है.’ उन्होंने कहा कि बीएसएनएल और एमटीएनएल को जितना सहयोग की जरुरत थी, उतना पिछले कुछ वर्षो में उसे नहीं मिल सका.

मंत्री ने कहा, ‘हमें विरासत में काफी कुछ मिला है. दो महीने नई सरकार बने हुए हैं. हम इसमें बीएसएनएल और एमटीएनएल की स्थिति में सुधार करेंगे.प्रसाद ने कहा कि 4.5 साल पहले बीएसएनएल और एमटीएनएल की स्थिति काफी अच्छी थी और कई हजार करोड के लाभ में थी.हाल के कुछ वर्षो में गिरावट आई है. इस स्थिति को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है.

दूरसंचार मंत्री ने बताया कि इस क्षेत्र में सेवा प्रदाताओं द्वारा आधारभूत संरचना में विस्तार और पूंजी निवेश की जरुरत है. इस दिशा में भी पहल की जा रही है.उन्होंने कहा कि शिकायतों के निपटारे की व्यवस्था बनायी गई है और इसपर सतत नजर रखी जा रही है और सब कुछ ट्राई के भरोसे नहीं छोडा जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel