[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National इंदौर में भीषण आग से चार मंजिला होटल बर्बाद, फंसे हुए लोगों को निकाला गया

इंदौर में भीषण आग से चार मंजिला होटल बर्बाद, फंसे हुए लोगों को निकाला गया

0
इंदौर में भीषण आग से चार मंजिला होटल बर्बाद, फंसे हुए लोगों को निकाला गया
इंदौरः भीषण आग से सोमवार को यहां चार मंजिला होटल जल कर खाक हो गया. हादसे में फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शहर के सबसे पॉश इलाकों में शुमार विजय नगर के होटल गोल्डन गेट में लगी आग इतनी भीषण थी कि लपटों ने करीब दो घंटे में होटल की चारों मंजिलों को अपनी जद में ले लिया.
इस परिसर से उठता गहरा काला धुआं दूर से देखा जा सकता था. उन्होंने बताया कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही होटल में मौजूद लोगों को फौरन बाहर निकाला गया. इसके साथ ही, होटल से सटी रहवासी इमारतों के लोगों को सावधान किया गया. चश्मदीदों के मुताबिक, अग्निशमन दल के कर्मचारियों को होटल की भीषण आग बुझाने में खासी दिक्कतों से जूझते देखा गया.
पूरा होटल लपटों से घिरा होने के कारण वे केवल बाहर से पानी का छिड़काव कर पा रहे थे, जबकि आग इस परिसर के अंदरूनी हिस्सों में फैलती जा रही थी. आग बुझाने में लगे इंदौर नगर निगम के उपायुक्त महेंद्र सिंह चौहान ने बताया, होटल में रेस्तरां और करीब 25 कमरे हैं.
पुलिस के मुताबिक फिलहाल अग्निकांड में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है. चौहान ने कहा कि अग्निकांड का कारण अभी पता नहीं चल सका है. खबर लिखे जाने तक होटल की आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी थे.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel