[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दाऊद इब्राहिम के करीबी के साथ पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की लैंड डील? जांच में जुटा ईडी

दाऊद इब्राहिम के करीबी के साथ पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की लैंड डील? जांच में जुटा ईडी

0
दाऊद इब्राहिम के करीबी के साथ पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल की लैंड डील? जांच में जुटा ईडी

मुंबई : पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्‍ठ नेता प्रफुल्ल पटेल के परिवार की कंपनी के कथित तौर पर दाऊद इब्राहिम के करीबी इकबाल मेमन मिर्ची के परिवार के साथ पैसों के लेन देन और जमीन सौदे की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है. खबरों की मानें तो मिर्ची के नाम से कुख्यात दिवंगत इकबाल मेमन और प्रफुल्ल पटेल के परिवार की प्रमोटिड कंपनी के बीच वित्तीय सौदा हुआ था.

पटेल के परिवार की तरफ से प्रमोटिड कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड और मिर्ची परिवार के बीच लीगल एग्रीमेंट हुआ था जिसकी जांच ईडी कर रहा है. सूत्रों की मानें तो इस सौदे में पटेल के परिवार की कंपनी मिलेनियम डेवेलपर्स को एक प्लॉट मिला था जो मिर्ची परिवार ने दिया था. प्लॉट की बात करें तो यह वर्ली के नेहरू प्लेटेरियम की प्राइम लोकेशन पर था.

इस प्लॉट पर मिलेनियम डेवेलपर्स ने 15 मंजिला सीजे हाउस खड़ी कर दी है. यह कमर्शियल और रिहायशी इमारत है. ईडी के पास इस डील के पुख्‍ता सबूत हैं. पिछले दो हफ्तों में मुंबई और बगदलूरू में की गई छापेमारी के दौरान ईडी के हाथ कुछ दस्तावेज लगे हैं जिसके आधार पर उसने दावा किया है. इन दस्तावेजों के आधार पर 18 लोगों के बयान ईडी ने जारी किये हैं. एजेंसी ने डिजिटल सबूत, ईमेल और दस्तावेजों को भी सीज करने का काम किया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel