[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मुंबई : ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कई लोग

मुंबई : ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कई लोग

0
मुंबई : ड्रीमलैंड सिनेमा के पास इमारत में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कई लोग

मुंबई : मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में एक पांच मंजिला आवासीय इमारत में रविवार को भीषण आग लग गयी. एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आग में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि इमारत ड्रीमलैंड सिनेमा के पास है. दमकल विभाग को सुबह करीब छह बजे ‘आदित्य आर्केड’ इमारत में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस के साथ दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल तक फैल गयी. उन्होंने बताया कि आठ से 10 लोग परिसर से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि नौ को दमकल विभाग ने बचाया. अधिकारी ने बताया कि यह स्तर-3 की आग थी. हमने लगभग नौ लोगों को बचाया. अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है. आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel