[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मोदी-शी की बैठक से पहले महाबलीपुरम में तैयारियां जोरों पर, महात्मा बुद्ध समेत लगायी जा रही ये मूर्तियां…

मोदी-शी की बैठक से पहले महाबलीपुरम में तैयारियां जोरों पर, महात्मा बुद्ध समेत लगायी जा रही ये मूर्तियां…

0
मोदी-शी की बैठक से पहले महाबलीपुरम में तैयारियां जोरों पर, महात्मा बुद्ध समेत लगायी जा रही ये मूर्तियां…

कांचीपुरम : भारत-चीन के बीच आगामी अनौपचारिक शिखर बैठक से पहले नजदीक स्थित विश्व धरोहर स्थल महाबलीपुरम में प्रमुख स्थानों पर महात्मा बुद्ध और लड़ते हुए सांडों की मूर्तियां लगायी जा रही हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. लड़ते हुए सांडों की मूर्तियां तमिलनाडु के पारंपरिक खेल ‘जल्लीकट्टू’ की प्रतीक हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच अगले हफ्ते होने वाली उच्च स्तरीय बैठक से पहले इस तटीय शहर में कई सारी गतिविधियां देखी जा रही है.

तटीय मंदिर और चट्टानों को काट कर बनाये गये पांच रथों सहित अन्य धरोहर स्मारकों को सजाया जा रहा है. स्मारकों की साफ सफाई के दौरान किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचने की हिदायत के साथ इस काम के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, हल्की रोशनी का प्रभाव देने के लिए एलईडी बल्ब लगाये गये हैं. चेन्नई में जीएसटी रोड को भी साफ किया जा रहा है, जहां हवाई अड्डा स्थित है.

चेन्नई हवाई अड्डे के आसपास की सड़कों को साफ-सुथरा किया जा रहा है. हाल ही में, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी तैयारियों का जायजा लेने के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ चेन्नई पहुंचे थे. शिखर वार्ता के चलते शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. इसके साथ ही, सादे कपड़ों में सुरक्षाकर्मी गश्त लगा रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel