[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान बाबुल सुप्रियो सहित 11 लोगों के फोन चोरी

जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान बाबुल सुप्रियो सहित 11 लोगों के फोन चोरी

0
जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान बाबुल सुप्रियो सहित 11 लोगों के फोन चोरी

नयी दिल्ली : राजधानी दिल्ली में निगम बोध घाट पर पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के अंतिम संस्कार के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सबको परेशान कर दिया. दरअसल, अंतिम संस्कार के दौरान भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो सहित कम से कम 11 व्यक्तियों के फोन चोरी हो गये.

यह बात सोमवार को पतंजलि के प्रवक्ता एस के तिजारावाला ने कही.

तिजारावाला ने ट्वीट करके शिकायत की है कि रविवार शाम उनका और सुप्रियो सहित 10 अन्य व्यक्तियों के मोबाइल फोन की चोरी हो गयी. हालांकि, पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मामले में एक शिकायत दर्ज कर ली गयी है लेकिन कश्मीरी गेट पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

यहां चर्चा कर दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का अंतिम संस्कार गत रविवार पूरे राजकीय सम्मान से किया गया. जेटली को उनके पुत्र ने मुखाग्नि दी. 66 वर्षीय जेटली का शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज के दौरान निधन हो गया था. उन्हें नौ अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel