[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जोमैटो मामला : ऑर्डर कैंसिल करने वाले अमित शुक्ला के खिलाफ की गयी एहतियातन कार्रवाई

जोमैटो मामला : ऑर्डर कैंसिल करने वाले अमित शुक्ला के खिलाफ की गयी एहतियातन कार्रवाई

0
जोमैटो मामला : ऑर्डर कैंसिल करने वाले अमित शुक्ला के खिलाफ की गयी एहतियातन कार्रवाई

नयी दिल्ली : फूड डिलीवरी एप जोमैटो की ओर से गैर-हिंदू डिलीवरी ब्वॉय के माध्यम खाना भेजने की वजह से ऑर्डर कैंसिल करने वाले जबलपुर के अमित शुक्ला के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गयी. पुलिस के अनुसार, अमित शुक्ला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धारा 107/116 के तहत कार्रवाई की गयी है. पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने कहा कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जबलपुर पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को संज्ञान में लिया है.

इसे भी देखें : जोमैटो ने गैर-हिंदू राइडर से भेजा खाना, बोला ग्राहक- कैंसिल करो ऑर्डर

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जबलपुर के रहने वाले अमित शुक्ला नाम के एक व्यक्ति ने फूड डिलीवरी एप जोमैटो पर खाना ऑर्डर किया था. कंपनी की ओर से डिलीवरी ब्वॉय के रूप में गैर-हिंदू व्यक्ति को भेजे जाने की वजह से उन्होंने ऑर्डर कैंसिल कर दिया था. इतना ही नहीं, इस घटना को लेकर उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्वीट भी कर दिया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि अभी जोमैटो पर एक ऑर्डर कैंसिल किया. उन्होंने एक गैर-हिंदू राइडर (डिलीवरी ब्वॉय) को खाने की डिलीवरी के लिए भेजा. इस पर उन्होंने राइडर बदलने से मना कर दिया और ऑर्डर कैंसिल करने और रिफंड के लिए मना कर दिया.

अमित शुक्ला की ओर से किये गये ट्वीट के जवाब में जोमैटो के मालिक दीपेंद्र गोयल ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि खाने का कोई धर्म नहीं होता, खाना खुद एक धर्म है. उन्होंने लिखा कि हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं. हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है, तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel