[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं : रेलवे

नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं : रेलवे

0
नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं : रेलवे

नयी दिल्ली : रेलवे ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि नौकरियों में कटौती की कोई योजना नहीं है और नियमित कामकाज की समीक्षा के लिए जोनल कार्यालयों को पत्र भेजे गये हैं.

रेलवे ने कहा कि जोनल कार्यालयों को ऐसे कर्मचारियों की पहचान करने के वास्ते पत्र भेज गये हैं जिनकी आयु 55 वर्ष से अधिक हो गई है और जिन्होंने सेवा में 30 वर्ष पूरे कर लिये हों और ये पत्र कामकाज की नियमित समीक्षा के लिए भेजे गये हैं. रेलवे का यह स्पष्टीकरण उन अटकलों के बाद आया है जिनमें कहा जा रहा था कि रेलवे बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त करने की योजना बना रहा है.

रेलवे ने एक बयान में कहा कि यह समीक्षा, रेलवे प्रतिष्ठान संहिता द्वारा निर्धारित की गई थी और इसे प्रशासन द्वारा लोकहित में आयोजित किये जाने की जरूरत है. बयान में कहा गया है, सेवा शर्तों के अनुपालन में रेलवे कर्मचारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा करने के लिए रेलवे जोन/उत्पादन इकाइयों को पत्र जारी किए गए हैं.

भारतीय रेलवे ने कहा, वर्ष 2014-19 के दौरान विभिन्न श्रेणियों में लगभग 1,84,262 कर्मचारियों की भर्ती की गयी है. 2,83,637 पदों के लिए भर्ती जारी है. जिसमें से 1,41,060 पदों के लिए पहले ही टेस्‍ट पूरे किये जा चुके हैं और बाकी प्रक्रिया अगले 2 महीने के भीतर पूरी कर ली जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel