भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक एवं लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद और स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक की जयंती आज है. आजाद का जयंती पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर #ChandrashekharAzad ट्विटर के टॉप ट्रेंड में है.
भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि। वे एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी। उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणा का एक स्रोत है। pic.twitter.com/nuHIfqi62J
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2019
लोकमान्य तिलक को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वे एक ऐसे स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने पूर्ण स्वराज के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान को सदैव स्मरण करता रहेगा। pic.twitter.com/1YJYz0tNbH
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2019
