[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National लोकसभा में गृह राज्यमंत्री ने कहा – बालाकोट के बाद जम्मू कश्मीर की स्थिति में सुधार

लोकसभा में गृह राज्यमंत्री ने कहा – बालाकोट के बाद जम्मू कश्मीर की स्थिति में सुधार

0
लोकसभा में गृह राज्यमंत्री ने कहा – बालाकोट के बाद जम्मू कश्मीर की स्थिति में सुधार

नयी दिल्ली : केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में सुरक्षा परिदृश्य में सुधार हुआ है और पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर घुसपैठ के मामलों में 43 प्रतिशत की कमी आयी है.

राय ने जम्मू कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ के संबंध में एक पूरक प्रश्न के उत्तर में कहा, सुरक्षा बलों के समन्वित प्रयासों से इस साल की पहली छमाही में 2018 की इसी अवधि की तुलना में राज्य में सुरक्षा हालात में सुधार हुआ है. गृह राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सीमापार से आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपना रखी है. उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने राज्य सरकार के साथ मिलकर सीमापार घुसपैठ को रोकने के लिए बहुआयामी उपाय किये हैं. इनमें अंतरराष्ट्रीय सीमा तथा नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बहुस्तरीय तैनाती, सीमा पर बाड़ लगाना तथा खुफिया और परिचालन समन्वय में सुधार शामिल है.

एक दिन पहले ही एक खबर आयी थी कि पाकिस्तान के आतंकी अब अफगानिस्तान की सीमा पर शिफ्ट हो रहे हैं. इसी साल फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय वायु सेना ने हवाई हमले कर कई आतंकी बेस को ध्वस्त कर दिया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को आधुनिक हथियार दिये गये हैं और घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel