[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बारामुला में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

बारामुला में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

0
बारामुला में मुठभेड़ में आतंकवादी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के मौजूद होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद बारामुला जिले के बोनियार क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि इस दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने कहा, ‘‘इस मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया. उसकी शिनाख्त की जा रही है और उसके संगठन के बारे में पता लगाया जा रहा है आतंकवादियों का पता लगाने के लिए किश्तवाड़ में तैनात किए गए खोजी कुत्ते

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में लगातार दूसरे दिन, शनिवार को जारी संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश अभियान में आज खोजी कुत्तों को भी तैनात किया गया है . अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर सेना और पुलिस ने केशवान गांव के आसपास जंगलों में शुक्रवार सुबह खोजी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आतंकवादियों और खोजी दस्ते के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ भी हुई.
माना जा रहा है कि एक आतंकवादी घायल भी हुआ है, लेकिन वह अपने साथियों के साथ घने जंगलों में भागने में सफल रहा. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल पर खून के निशान दिखे हैं. तलाशी अभियान जारी है और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्ते भी तैनात किए गए हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel