[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

0
जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग मुठभेड़ में जवान शहीद, दो आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया. फिलहाल जारी मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गये हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. गौरतलब है कि सोमवार को जिले में हुई एक अन्य मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे. अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. दक्षिण कश्मीर जिले के बिजबेहरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने आज सुबह घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया. अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलायीं. जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गयी. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया था जिसकी अस्पताल में मौत हो गई। अंतिम सूचना मिलने तक मुठभेड़ जारी है.

सोमवार को हुई मुठभेड़ में मेजर हुए शहीद
सोमवार को जिले के अचबल इलाके में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में सेना के एक मेजर शहीद हो गये थे और एक अन्य अधिकारी एवं दो सैनिक घायल हो गये थे. एक आतंकवादी भी मारा गया था. आतंकवादियों ने सोमवार को ही पुलवामा जिले में आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे एक वाहन के जरिए सेना के एक पेट्रोल पंप को भी निशाना बनाया था. इस हमले में नौ जवान और दो नागरिक घायल हो गये थे. सभी का इलाज चल रहा है. यह विस्फोट फरवरी में पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले की जगह से करीब से 27 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है. उस घटना में 40 जवान शहीद हो गये थे.

पिछले सप्ताह की घटना
पिछले सप्ताह, जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने अनंतनाग में अर्द्धसैनिक बल के एक गश्ती दल पर हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के पांच जवान शहीद हो गये. हमले के तुंरत बाद घटनास्थल पर पहुंचे जम्मू कश्मीर पुलिस के एक अधिकारी को बुलेट प्रूफ वाहन से बाहर निकलते ही गोलियों से भून दिया गया था. उन्हें दिल्ली एम्स लाया गया लेकिन रविवार को उनकी मौत हो गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel