[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National पेट में दर्द की वजह से प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती, बाद में छुट्टी दे दी गयी

पेट में दर्द की वजह से प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती, बाद में छुट्टी दे दी गयी

0
पेट में दर्द की वजह से प्रज्ञा ठाकुर अस्पताल में भर्ती, बाद में छुट्टी दे दी गयी

भोपालःभोपाल से नवनिर्वाचित सांसद प्रज्ञा ठाकुर को पेट में दर्द की वजह से बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया और बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गयी. प्रज्ञा 2008 के मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपी हैं और इस सप्ताह उन्हें मुंबई की एक विशेष अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया था. उनकी करीबी सहायक उपमा ने बताया कि प्रज्ञा ठाकुर को पेट में दर्द की वजह से बुधवार की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया और बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गयी. उपमा ने यह भी बताया कि एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के तत्काल बाद प्रज्ञा अस्पताल से लौटेंगी.

सोमवार को एनआईए के विशेष जज वी एस पडालकर ने इस सप्ताह अदालत में पेशी से छूट के लिए दिया गया प्रज्ञा का आवेदन अस्वीकार कर दिया था. आवेदन में प्रज्ञा ने कहा था कि उन्हें संसद संबंधी कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी हैं. अदालत ने कहा था कि मामले में फिलहाल प्रज्ञा की उपस्थिति जरूरी है. प्रज्ञा के पास अदालत के आदेश का पालन करने के लिए एक दिन का समय है. उपमा ने कहा उनकी (प्रज्ञा की) तबियत ठीक नहीं है. इलाज के लिए कल रात उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें पेट में तकलीफ है और इंजेक्शन के जरिये उन्हें दवाएं दी गयीं. उन्होंने कहा कि उन्हें अस्पताल से आज सुबह छुट्टी दे दी गई और कार्यकर्ताओं के बहुत जोर देने पर वह एक कार्यक्रम में शामिल हो रही हैं. लेकिन कार्यक्रम के तत्काल बाद वह अस्पताल लौट जाएंगी क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं है.

बता दें कि 2008 में हुए महाराष्ट्र के मालेगांव धमाके में साध्वी प्रज्ञा को मुख्य आरोपी बनाया गया था. उस धमाके में सात लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 100 लोग घायल हुए थे. अक्टूबर 2008 में हुए इस धमाके में साध्वी प्रज्ञा के साथ कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानंद को भी आरोपी बनाया गया था. मामला अभी भी कोर्ट में हैं. यो तीनों जमानत पर बाहर हैं. बीते दिनों की मुंबई की विशेष अदालत ने हर गुरुवार को साध्वी को कोर्ट में पेश होने को कहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel