[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National #ModiCabinet2 आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, जिन्हें पसंद है गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना

#ModiCabinet2 आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, जिन्हें पसंद है गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना

0
#ModiCabinet2 आदिवासी नेता अर्जुन मुंडा, जिन्हें पसंद है गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाये गये झारखंड के तीन बार मुख्‍यमंत्री रहे अर्जुन मुंडा न सिर्फ अपने गृह राज्य झारखंड में, बल्कि पड़ोसी राज्य बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी एक प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं. वह केंद्र में पहली बार मंत्री बनाये गये हैं. झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके 51 वर्षीय मुंडा ने लोकसभा चुनाव में खूंटी (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को 1,445 वोटों के अंतर से हराया.

उन्होंने इस चुनाव में भाजपा के लिए ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव प्रचार किया. उन्हें गोल्फ खेलना और बांसुरी बजाना भी पसंद है. वह अपना खाली वक्त पेंटिंग करने में बिताते हैं. वह एक तीरंदाजी एकेडमी भी चलाते हैं और उन्होंने तीरंदाज दीपिका कुमारी को अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप के मुकाम तक पहुंचाने में एक अहम भूमिका निभायी.

वह मार्च 2003 में पहली बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने थे. हालांकि, राज्य में 2006 में निर्दलीय विधायक मधु कोड़ा ने, जबकि 2013 में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने समर्थन वापस लेकर उनकी सरकार गिरा दी थी. मुंडा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं. अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन के दौरान जेएमएम के साथ अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले मुंडा 1995 में पहली बार अविभाजित बिहार में विधायक चुने गये थे.

अर्जुन मुंडा स्‍व. गणेश मुंडा और सायरा मुंडा की संतान हैं. अर्जुन मुंडा का जन्‍म 3 मई 1968 है. 1995 के बाद श्री मुंडा ने साल 2000, 2005 और 2010 के चुनाव में खरसावां से जीत दर्ज की. साल 2000 में झारखंड राज्य बना 2003 में वो पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने. 2009 में वो जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वहीं बीते विधानसभा चुनाव में जेएमएम से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

से भी पढ़ें…

#ModiCabinet2 में सबसे चौंकाने वाला रहा एस जयशंकर का नाम, ले सकते हैं सुषमा स्वराज की जगह

स्मृति ईरानी : गांधी परिवार के गढ़ में सेंध लगाकर राजनीतिक गलियारों में बढ़ाया अपना कद

मोदी सरकार में 24 कैबिनेट मंत्री, झारखंड से अर्जुन भी

नरेन्द्र सिंह तोमर : मोदी कैबिनेट में लगातार दूसरी बार बने मंत्री, ऐसा रहा राजनीतिक सफर

#ModiSarkar2 में मंत्री बने अमित शाह, यूं ही नहीं कहे जाते ‘भाजपा के चाणक्य’

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel