[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National हार पर मंथन के लिए ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी’ की बैठक शुरू, सोनिया-राहुल-प्रियंका पहुंचे

हार पर मंथन के लिए ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी’ की बैठक शुरू, सोनिया-राहुल-प्रियंका पहुंचे

0
हार पर मंथन के लिए ‘कांग्रेस वर्किंग कमेटी’ की बैठक शुरू, सोनिया-राहुल-प्रियंका पहुंचे

नयी दिल्ली :लोकसभा चुनाव में करारी हार के कारणों पर मंथन करने के लिए कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू हो चुकी है. इस बैठक में भाग लेने के लिए राहुल गांधी के अलावा यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कार्यसमिति के अन्य सदस्य पहुंच चुके हैं.

सूत्रों का कहना है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी इस बैठक में अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में मुख्य रूप से हार के कारणों पर विचार किया जाएगा. इस बारे में भी चर्चा होगी कि पार्टी को किस तरह से मजबूत किया जा सकता है.


कांग्रेस को 52 सीट

लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है. वह 52 सीटों पर सिमट गयी है. 2014 के चुनाव में 44 सीटें जीतने वाली पार्टी को इस बार बेहतर की उम्मीद थी, लेकिन उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया. इस करारी हार के बाद राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके पीएम मोदी को बधाई दी.

राहुल की अमेठी में करारी हार

गांधी परिवार का गढ़ कहे जाने वाली अमेठी सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को पराजित किया है. प्रतिष्ठित अमेठी सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 55,120 वोटों से जीत की दर्ज की. स्मृति ईरानी को 468514 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 413394 वोट प्राप्त किये. ईरानी ने 55,120 वोटों से राहुल गांधी को हराया.

विपक्ष में हलचल

कांग्रेस में इस्तीफे का दौर : नतीजों के बाद कांग्रेस में जबर्दस्त उथल-पुथल है. चर्चा है कि शनिवार को पार्टी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं. इस बीच यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व ओड़िशा के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने पद से इस्तीफा दे दिया है.

ममता बनर्जी का मंथन : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी ने नतीजों के बाद पैदा हुए हालात पर चर्चा के लिए बैठक बुलायी. 2021 में राज्य में विधानसभा चुनाव है. इस बार टीएमसी को भाजपा से कड़ी टक्कर मिली है.

मुख्य विपक्षी दल कौन : कांग्रेस केवल 52 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पायी है. ऐसे में पार्टी को फिर लोकसभा में मुख्य विपक्षी दल का दर्जा हासिल नहीं हो पायेगा. दरअसल, पार्टी लोकसभा में 10 प्रतिशत यानी 55 सीट पाने में नाकाम रही है. कांग्रेस को लीडर ऑफ द अपोजिशन का पद मिलने की संभावना नहीं है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel