[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में घायल जवान की मौत, तीन हिजबुल के अतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में घायल जवान की मौत, तीन हिजबुल के अतंकी ढेर

0
जम्मू-कश्मीर : शोपियां मुठभेड़ में घायल जवान की मौत, तीन हिजबुल के अतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान की अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि घायल जवान रोहित कुमार यादव की अस्पताल में मौत हो गयी. शोपियां के हंदेव इलाके में गुरुवार को आतंकवादियों से लोहा लेते वक्त यादव बुरी तरह से जख्मी हो गये थे. इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये थे.

प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान यावर अहमद डार,शकील अहमद डार और इश्तियाक भट्ट के तौर पर की गयी है. ये तीनों आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े थे. उन्होंने बताया, ‘‘ पुलिस रिकार्ड के अनुसार यावर डार इलाके में अनेक आतंकवादी हमलों की योजना बनाने तथा उन्हें अंजाम देने तथा नागरिकों पर उत्पीड़न की घटनाओं में लिप्त था. वह पिछले वर्ष जैनपोरा पुलिस गार्ड पर आतंकी हमले में भी शामिल था. इस हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गए थे.’

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिले में गुरुवार को हुई दो मुठभेड़ों में छह आतंकवादी मारे गए थे और एक आम नागरिक की भी जान चली गयी. इन अभियानों में यादव सहित दो जवान शहीद हो गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel