[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National चुनावी जनसभा में नवजोत सिद्धू तरफ महिला ने फेंका चप्पल, पुलिस ने हिरासत में लिया

चुनावी जनसभा में नवजोत सिद्धू तरफ महिला ने फेंका चप्पल, पुलिस ने हिरासत में लिया

0
चुनावी जनसभा में नवजोत सिद्धू तरफ महिला ने फेंका चप्पल, पुलिस ने हिरासत में लिया

रोहतकः लोकसभा चुनाव 2019 में पांच चरण के चुनाव के बाद 424 सीटों पर मतदान हो चुका है. आने वाले दो चरणों में बाकी 118 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. चुनाव का खुमार तेजी से बढ़ रहा है और इस दौरान सभी दल एक दूसरे पर वाल-पलटवार का दौर भी जारी है. हर रोज कोई न कोई अजीब मामला भी सामने आ रहा है. कुछ दिन पहले दिल्ली में आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने थप्पड़ चला दिया तो अब कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर एक महिला ने चप्पल फेंक दिया. हालांकि वो चप्पल सिद्धू तक नहीं पहुंचा.

यह घटना बुधवार की है जब सिद्धू रोहतक में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे. वो यहां दीपेंद्र हुड्डा के पक्ष में चुनावी जनसभा करने के लिए आए हुए थे. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया, लेकिन इसी बीच वहां मौजूद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर महिला की पिटाई कर दी. महिला का नाम जितेंद्र कौर बताया जा रहा है. पुलिस ने इस घटना के पीछे महिला की नाराजगी को वजह बताया है. महिला के मुताबिक, सिद्धू की दाल बीजेपी में नहीं गली तो वह कांग्रेस में आ गये.

पहले वह सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की बुराई करते थे और अब नरेंद्र मोदी की करने लगे हैं. इसके बाद जब सिद्धू कार्यक्रम से वापस जाने लगे तो कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाये और मोदी-मोदी के नारे भी लगाये. इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और झंडे दिखाने वाले आमने-सामने आ गये,टकराव की स्थिति को देख पुलिस हरकत में आ गई और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel