[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National वीडियो वायरल की धमकी मिलने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

वीडियो वायरल की धमकी मिलने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

0
वीडियो वायरल की धमकी मिलने के बाद व्यक्ति ने की खुदकुशी

मुंबई : महाराष्ट्र के पालघर जिले में 24 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. व्यक्ति के एक दोस्त ने उसका एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था और रुपये नहीं देने पर इसे वायरल करने की धमकी दे रहा था . एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि राहुल मिश्रा ने रविवार को वनगांव रेलवे स्टेशन के पास एक कमरे में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली .

मृतक के भाई के मुताबिक, मिश्रा और उसका दोस्त दोनों बोईसर में एक निजी कंपनी में काम करते थे और दोनों एक ही कमरे में रहते थे. मृतक के दोस्त ने कुछ समय पहले निर्वस्त्र अवस्था में उसका एक वीडियो बना लिया था. दोनों उससे रूपये मांगते थे और नहीं देने पर इसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे रहे थे.
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि मिश्रा ने अपने दोस्त की धमकी के कारण ऐसा कदम उठाया. हालांकि, पुलिस अधिकारी के मुताबिक मिश्रा और उसके दोस्त के बीच किसी बात पर लड़ाई हुई थी जिसके बाद वह कमरे से चला गया था. मिश्रा का दोस्त कमरे का पुराना किराया मांग रहा था . इस वजह से वह दबाव में था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मिश्रा के मोबाइल फोन में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है . मामले में आगे उसके दोस्त और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel