[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National मध्य प्रदेश : दुनिया के सबसे गर्म चुनाव क्षेत्र में सूरज से लड़ने की चुनौती, तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर

मध्य प्रदेश : दुनिया के सबसे गर्म चुनाव क्षेत्र में सूरज से लड़ने की चुनौती, तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर

0
मध्य प्रदेश : दुनिया के सबसे गर्म चुनाव क्षेत्र में सूरज से लड़ने की चुनौती, तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर पर

खरगोन लोकसभा क्षेत्र में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को भी छू गया

इंदौर : दुनिया के सबसे गर्म इलाकों में शुमार पश्चिमी मध्यप्रदेश के खरगोन क्षेत्र में लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों का जनसंपर्क अभियान आसमान से आग उगलते सूरज और लू के निर्मम थपेड़ों के बावजूद सतत जारी है. मौसम अनुमान से जुड़ी अलग-अलग वेबसाइटों के आंकड़ों के मुताबिक, खरगोन में पखवाड़े भर से प्रचंड गर्मी पड़ रही है और एक बार तो अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर को भी छू चुका है.

नतीजतन यह कस्बा दुनिया के सबसे गर्म इलाकों की फेहरिस्त में शामिल हो चुका है. बहरहाल, खरगोन सीट से लोकसभा पहुंचने के अरमान रखने वाले चुनावी उम्मीदवार, सूरज के तीखे तेवरों से दो-दो हाथ करते हुए भरी दुपहरी में भी जनसंपर्क, बैठकों और सभाओं के दौरान खूब पसीना बहा रहे हैं. खरगोन संसदीय क्षेत्र में खरगोन और बड़वानी जिले आते हैं जिनका कुल क्षेत्रफल 13,457 वर्ग किलोमीटर है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित खरगोन सीट के करीब 18.34 लाख मतदाता 19 मई को होने वाले मतदान में उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे. इस क्षेत्र में कई गांव दुर्गम पहाड़ी इलाकों में बसे हैं. जाहिर है कि वोट मांगने के लिये विशाल क्षेत्र को नापना उम्मीदवारों के लिए टेढ़ी खीर है.

खरगोन के एक चुनावी उम्मीदवार के करीबी सहयोगी ने बताया, भीषण गर्मी से राहत के लिए प्रत्याशी बार-बार पानी पीते हैं. वह छाछ (मट्ठे), फलों के रस और शीतल पेय से भी अपना गला तर करते रहते हैं, ताकि सुबह से लेकर रात तक चलने वाले जनसंपर्क के दौरान ऊर्जावान रहें. उन्होंने बताया कि प्रत्याशी लू से बचने के लिए अपने सिर को गमछे से ढक लेते हैं. भीषण गर्मी की वजह से प्रत्याशी पसीने से तर-बतर हो जाते हैं. इसके मद्देनजर उनके लिए कपड़ों की अतिरिक्त जोड़ी तैयार रखी जाती है.

मुकाबला भाजपा- कांग्रेस में

यहां कुल सात उम्मीदवार हैं. पर मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल व कांग्रेस के गोविंद मुजाल्दा के बीच है. दोनों दलों के जनसंपर्क के समन्वय की जिम्मेदारी संभालने वाले कार्यकर्ताओं से पता चला कि ये प्रत्याशी आमतौर पर सुबह आठ बजे से लेकर रात 10 बजे तक काम कर रहे हैं.

प्रशासन की सलाह, धूप में निकलने से बचें

खरगोन में भीषण गर्मी व लू के प्रकोप से सचेत जिला प्रशासन ने निर्णय किया है, कि दोपहर 12 से तीन बजे के बीच काम नहीं लिया जायेगा. प्रशासन ने आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे अत्यधिक श्रम वाला काम नहीं करें और धूप में बाहर निकलने से बचें.

चुनाव परिणाम 2014

उम्मीदवार पार्टी वोट वोट %

सुभाष पटेल भाजपा 649,354 38

रमेश पटेल कांग्रेस 391,475 22

कैलाश अवास्या आप 31,222 01

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel