[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National ”FANI” : पुरी-भुवनेश्वर में भारी तबाही, आठ की मौत, पीएम ने की सीएम नवीन पटनायक से बात, जाएंगे ओडिशा

”FANI” : पुरी-भुवनेश्वर में भारी तबाही, आठ की मौत, पीएम ने की सीएम नवीन पटनायक से बात, जाएंगे ओडिशा

0
”FANI” : पुरी-भुवनेश्वर में भारी तबाही, आठ की मौत, पीएम ने की सीएम नवीन पटनायक से बात, जाएंगे ओडिशा

भुवनेश्वर /कोलकाता : 175 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार की प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ ने शुक्रवार की सुबह ओड़िशा तट पर दस्तक दी. कई जगहों पर तूफान की गति 225 किमी/घंटे तक रही. इस दौरान भारी बारिश भी हुई. कई पेड़ उखड़ गये, कई घर तबाह हो गये. प्रभावित क्षेत्रों में एहतियातन रेल, सड़क और हवाई यातायात को शनिवार तक पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.

ओड़िशा में आयी तबाही को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूबे के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक से बात की. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मैंने मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक जी से बात की है और फोनी तूफान को लेकर चर्चा की है. मैंने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया है. पूरा देश तूफान से प्रभावित हुइए लोगों के साथ खड़ा है.अगले ट्वीट में उन्होंने कहा कि 6 मई की सुबह मैं ओडिशा जाऊंगा और हालात के का जायजा लूंगा.

आपको बता दें कि तीर्थनगरी पुरी व भुवनेश्वर में तूफान ने काफी तबाही मचायी है. भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन की छत, दीवारें, होर्डिंग्स हवा में उड़ गये. शुक्रवार की शाम तक आठ लोगों की जान जा चुकी है और 160 लोग घायल हुए हैं. 12 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ के कारण भुवनेश्वर में एम्स पीजी 2019 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की. यह परीक्षा पांच मई को निर्धारित थी. दरअसल, तूफान के कारण एम्स भुवनेश्वर में एक इमारत की छत का एक हिस्सा टूट गया. सभी छात्र, स्टॉफ और मरीज सुरक्षित हैं. राज्य में संचार एवं विद्युत सेवाएं पूरी तरह ठप हो गयी हैं. एनडीआरएफ की टीमें प्रभावित जिलों में तैनात हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. पुरी से आगे बढ़ने के बाद फोनी की रफ्तार धीमी पड़ी है. हालांकि, ज्यों-ज्यों पश्चिम बंगाल की तरफ बढ़ रहा है. इसका असर बढ़ा है. प बंगाल के दीघा व आसपास के क्षेत्रों में 125 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलीं.

पश्चिम मेदिनीपुर व झाड़ग्राम जिले में भी तांडव मचाया. पच्चीस से अधिक लोग भी जख्मी हो गये. खड़गपुर शहर में कई मकानों के गिरने की खबर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम प्रभावित राज्यों को पूरी मदद करेंगे. चक्रवात से जूझ रहे राज्यों के लिए 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी कर चुके हैं. एनडीआएफ , कोस्टगार्ड, नौसेना और थल सेना पूरी मुस्तैदी के साथ प्रशासन के साथ जुटी हुई हैं. इस बीच बंग्लादेश ने तूफान से निपटने की तैयारियां पूरी कर ली हैं. 5.5 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. सेना को अलर्ट पर रखा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel