[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा सबसे अमीर, 193 करोड़ है संपत्ति, 40% उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं तक पास

शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा सबसे अमीर, 193 करोड़ है संपत्ति, 40% उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं तक पास

0
शत्रुघ्न की पत्नी पूनम सिन्हा सबसे अमीर, 193 करोड़ है संपत्ति, 40% उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं तक पास
चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले संगठन एडीआर और नेशनल इलेक्शन वाॅच ने लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के 674 में से 668 प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण किया है.
रिपोर्ट में बताया है कि इनमें से 126 यानी 19% उम्मीदवार दागी हैं. 14% यानी 95 उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. छह पर अपराध साबित हो चुके हैं. तीन पर हत्या के आरोप हैं. नौ पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले और पांच पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है. इस चरण में 184 करोड़पति प्रत्याशी हैं. इनमें शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी व लखनऊ से सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा सबसे अमीर हैं. उनके पास 193 करोड़ रुपये की संपत्ति है.
पांचवां चरण
एडीआर और नेशनल इलेक्शन वाॅच की रिपोर्ट
भाजपा में दागियों की संख्या अधिक
पार्टी उम्मीदवार दागी गंभीर केस
भाजपा 48 22 19
कांग्रेस 45 14 13
बसपा 33 09 07
सपा 09 07 07
निर्दलीय 252 26 18
*51 में से 20 निर्वाचन क्षेत्रों में एक-एक सीट पर तीन या उससे ज्यादा दागी उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
40% उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं तक पास
इस चरण में 40% यानी 264 उम्मीदवार पांचवीं से बारहवीं तक पास हैं. 52% यानी 384 उम्मीदवारों ने स्नातक या उससे ज्यादा पढ़ाई की है. 43 उम्मीदवार केवल शिक्षित हैं, जबकि छह ने खुद को निरक्षर बताया है.
79 यानी सिर्फ 12% महिला उम्मीदवार खड़ी हैं पांचवें चरण के चुनाव में
184 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा
एडीआर ने जिन 668 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है, उनमें 28% यानी 184 प्रत्याशियों की संपत्ति एक करोड़ से ज्यादा है. भाजपा के 48 उम्मीदवारों में 38 और कांग्रेस के 45 में से 32 उम्मीदवार करोड़पति हैं.
पार्टी उम्मीदवार औसत संपत्ति
भाजपा 48 6.91
कांग्रेस 45 8.74
बसपा 33 3.32
सपा 09 31.57
(करोड़ रुपये में)
तीन सबसे अमीर उम्मीदवार
Rs 193 करोड़ पूनम सिन्हा सपा लखनऊ (यूपी)
177 करोड़ विजय कुमार प्रगतिशील मोर्चा सीतापुर (यूपी)
77 करोड़ जयंत सिन्हा भाजपा हजारीबाग
* 03 उम्मीदवारों ने अपनी कुल संपत्ति बतायी शून्य रुपये
तीन सबसे कम आय वाले प्रत्याशी
रिंकु कुमार पीपीआइ दौसा (राजस्थान) Rs 1000
द्वारका प्रसाद बसपा दौसा (राजस्थान) Rs 1000
बाबूलाल कौल अधिकार विकास पार्टी रीवा (मप्र) Rs 1200
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel