[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गला दबाकर की गयी एनडी तिवारी के बेटे रोहित की हत्या, पत्नी से पूछताछ कर रही है क्राइम ब्रांच की टीम

गला दबाकर की गयी एनडी तिवारी के बेटे रोहित की हत्या, पत्नी से पूछताछ कर रही है क्राइम ब्रांच की टीम

0
गला दबाकर की गयी एनडी तिवारी के बेटे रोहित की हत्या, पत्नी से पूछताछ कर रही है क्राइम ब्रांच की टीम

नयी दिल्ली : उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से हुई थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है. मामले को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम रोहित की पत्नी से पूछताछ कर रही है.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यहां एम्स में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्या का एक मामला दर्ज किया और यह मामला जांच के लिए अपराध शाखा के पास भेज दिया. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पांच वरिष्ठ चिकित्सकों के एक मेडिकल बोर्ड ने शव परीक्षण किया. एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता ने बताया कि मेडिकल बोर्ड सर्वसम्मति से इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि इस मामले में गला दबाने और मुंह एवं नाक बंद करने के चलते दम घुटने से मौत हुई है. यह अचानक से हुई अस्वभाविक मौत है, जो हत्या की श्रेणी में आता है.

अधिकारी ने बताया कि यह मामला अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है और उसने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा कि अपराध शाखा के अधिकारी शुक्रवार को रोहित तिवारी के आवास पर गये और उनके परिजनों तथा घरेलू सहायकों से पूछताछ की. उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों का एक दल भी उनके घर गया.

पुलिस ने कहा कि अधिकारी इस घटना से जुड़े सुराग जुटाने, घटनाक्रम का पता लगाने तथा घर में प्रवेश करने वाले लोगों की जानकारी हासिल करने के लिए घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज खंगाल रहे है.

गौरतलब है कि रोहित शेखर तिवारी की मंगलवार को मौत हो गयी थी. उन्हें दक्षिण दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में मृत हालत में लाया गया था. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) विजय कुमार ने बताया कि दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी निवासी रोहित को शाम करीब पांच बजे अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रोहित 2017 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए थे और उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि वह कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं.

यहां चर्चा कर दें कि रोहित के पिता नारायण दत्त तिवारी की पिछले साल 18 अक्टूबर को मृत्यु हो गयी थी. वह 93 वर्ष के थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel