[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National दिल्ली: ‘स्पेशल 26” की तर्ज पर घर से लूट ले गये 48 लाख रुपये

दिल्ली: ‘स्पेशल 26” की तर्ज पर घर से लूट ले गये 48 लाख रुपये

0
दिल्ली: ‘स्पेशल 26” की तर्ज पर घर से लूट ले गये 48 लाख रुपये

नयी दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म ‘स्पेशल 26′ से प्रेरित होकर चार लोगों का एक गिरोह खुद को आयकर अधिकारी बताकर पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एक घर से 48 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नितिन सूद (32) और प्रवीण कुमार (30) के तौर पर की गई है. उनके पास से 22.45 लाख रुपए की नगद राशि बरामद की गई है.

पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गुरूवार को एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक महिला सहित चार लोग खुद को आयकर अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए.

महिला ने अपने पहचान-पत्र दिखाए और कहा कि उनके पास सूचना है कि घर में बगैर लेखा-जोखा वाली बहुत धनराशि है. इसके बाद उन्होंने घर की तलाशी ली औरा 48 लाख रुपए नगद ‘‘जब्त कर लिए.’ पुलिस उपायुक्त ने कहा कि इसके बाद आरोपियों ने जब्ती सूची बनाई और शिकायतकर्ता के दस्तखत कराए.

आरोपियों ने उनसे कहा कि वह जब्त की गई धनराशि के सबूत के साथ दो दिन बाद आयकर विभाग के दफ्तर जाएं. घर से रवाना होते वक्त वे अपने साथ घर के सीसीटीवी कैमरे भी साथ ले गए. उन्होंने दलील दी कि उन्हें घर में आने-जाने वालों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जरूरत है.

पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और एक संदेहास्पद कार की पहचान की गई. फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel