[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National कांग्रेस का बड़ा आरोप: हरे रंग के लेजर से राहुल गांधी पर साधा गया निशाना, सात बार बनाया टारगेट

कांग्रेस का बड़ा आरोप: हरे रंग के लेजर से राहुल गांधी पर साधा गया निशाना, सात बार बनाया टारगेट

0
कांग्रेस का बड़ा आरोप: हरे रंग के लेजर से राहुल गांधी पर साधा गया निशाना, सात बार बनाया टारगेट

नयी दिल्ली : अमेठी से राहुल गांधी ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया. इस दौरान सुरक्षा में भारी चूक नजर आयी. राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक का मामला कांग्रेस ने उठाया है और इस सबंध में पार्टी ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में तीन वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के हस्ताक्षर हैं. इन नेताओं ने मामले की जांच करने को कहा है. पत्र के माध्‍यम से कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा विवरण से संबंधित प्रोटोकोल को सख्ती से पालन कराए जाने की मांग की है.

इस संबंध में अंग्रेजी अखबार हिन्दुस्तान टाइम्स ने एक खबर छापी है और कांग्रेस के पत्र का उल्लेख किया है. कांग्रेस ने पत्र में कहा है कि नामांकन दाखिल करने के बाद जिस समय राहुल गांधी पत्रकारों से बातचीत करने में व्यस्त थे, ठीक उस वक्त राहुल गांधी के सिर के हिस्से पर हरे रंग की लेजर से टार्गेट करने का काम किया गया था.

कांग्रेस के नेताओं ने लिखा है कि हरे रंग की लेजर लाइट से राहुल गांधी के सिर को निशाना बनाते हुए सात बार टारगेट करने का काम किया गया. कांग्रेस ने अपने पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और इंदिरा गांधी की हत्या का भी जिक्र किया है. आपको बता दें कि राजीव गांधी राहुल गांधी के पिता हैं जबकि इंदिरा गांधी उनकी दादी हैं.

इस घटना को कांग्रेस ने यूपी प्रशासन की ओर से एक बड़ा चूक बताया है और मामले पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. कांग्रेसी नेता अहमद पटेल, जयराम रमेश और रणदीप सिंह सुरजेवाला का हस्ताक्षर इस पत्र में है. पत्र में सरकार से कहा गया है कि किसी भी राजनीतिक मतभेद के बावजूद राहुल गांधी की सुरक्षा आपकी सरकार और मंत्रालय की पहली ज़िम्मेदारी है. कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो भी गृह मंत्रालय को सौंपा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel