[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गुजरात में जारी सीडब्ल्यूसी की बैठक के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका

गुजरात में जारी सीडब्ल्यूसी की बैठक के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका

0
गुजरात में जारी सीडब्ल्यूसी की बैठक के बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस को तगड़ा झटका

मुंबई : लोकसभा चुनाव के मतदान के पूर्व महाराष्ट्र कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है. महाराष्‍ट्र कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राधाकृष्‍ण विखे पाटील के बेटे सुजय विखे पाटील ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया है. भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री के नेतृत्व से प्रभावित हूं. भाजपा पर मुझे पूरा भरोसा है. महिलाओं और युवाओं को मेरे इस निर्णय पर भरोसा है.

सुजय ने मुख्यमंत्री द्वारा यह अवसर दिये जाने पर उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मैंने यह फैसला अपने माता-पिता के विरुद्ध जाकर लिया है. मुझे नहीं पता मेरे माता-पिता मुझे इस फैसले में कितना सहयोग देंगे लेकिन मैं अपने काम से और भाजपा के नेतृत्व में काम करके उनका नाम रोशन करने की कोशिश करूंगा. मुख्‍यमंत्री और अन्य भाजपा विधायकों ने मेरी इस फैसले में काफी मदद की है.

सुजय दक्षिणी मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रावसाहेब दान्वे की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब राधाकृष्ण विखे पाटिल के अहमदनगर लोकसभा सीट अपने बेटे के लिए छोड़ने के आग्रह को शरद पवार नीत राकांपा की ओर से अस्वीकार कर दिया गया.

यहां चर्चा कर दें कि सुजय ने पिछले हफ्ते भाजपा नेता गिरीश महाजन के साथ बैठक की थी. दिलीप गांधी अहमदनगर लोकसभा सीट से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं. ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि अहमदनगर सीट से भाजपा सुजय को लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है.

इस खबर के इतर कांग्रेस के लिए एक और बुरी खबर महाराष्‍ट्र से आयी. महाराष्ट्र में प्रकाश अम्बेडकर ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की बात को पूरी तरह से नकार दिया है. वीबीए अब 48 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यहां चर्चा कर दें कि कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनावों से पहले चुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श करने और राष्ट्रीय सुरक्षा एवं गठबंधन जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्यगुजरात में मंगलवार को मुलाकात की.

सरदार वल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय स्मारक में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अहम चुनावी मुद्दों पर चर्चा शुरू की. पार्टी ने यहां साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के साथ दिन की शुरुआत की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel