[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National बोले पीएम-अगर हमारे पास राफेल होते तो कुछ और ही होता, राहुल ने कहा- देरी के लिए मोदी जिम्मेदार

बोले पीएम-अगर हमारे पास राफेल होते तो कुछ और ही होता, राहुल ने कहा- देरी के लिए मोदी जिम्मेदार

0
बोले पीएम-अगर हमारे पास राफेल होते तो कुछ और ही होता, राहुल ने कहा- देरी के लिए मोदी जिम्मेदार

नयी दिल्ली : पाकिस्तान से संचालित हो रहे आतंकी शिविरों पर कार्रवाई और बाद की घटनाओं के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि देश राफेल की कमी महसूस कर रहा है और अगर भारत के पास ये लड़ाकू विमान होते तो कुछ और ही बात होती.

उन्होंने ‘इंडिया टुडे कान्क्लेव’ कार्यक्रम में कहा, ‘‘ राफेल पर स्वार्थनीति और अब राजनीति के कारण देश का बहुत नुकसान हुआ. राफेल की कमी आज देश ने महसूस की है. आज हिंदुस्तान एक स्वर में कह रहा है कि अगर हमारे पास राफेल होता, तो क्या होता?”

मोदी ने कहा कि वह विपक्षियों को बताना चाहते हैं कि वे उनकी आलोचना करने और उनकी गलतियां निकालने के लिए स्वतंत्र हैं पर उन्हें देश के सुरक्षा हितों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिये. गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राफेल सौदे को लेकर मोदी पर हमला बोलते रहे हैं. उनका आरोप है कि इस सौदे में भ्रष्टाचार और अपनी पसंद का ही ध्यान रखा गया. सरकार इन आरोपों से इंकार करती रही है.

राफेल की आपूर्ति में देरी के लिए सिर्फ और सिर्फ मोदी जिम्मेदार: राहुल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राफेल विमान से जुड़े एक बयान को लेकर शनिवार को उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी की वजह से इस लड़ाकू विमान की आपूर्ति में विलंब हुआ और ऐसे में विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जीवन जोखिम में डालना पड़ रहा है. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ” प्रिय प्रधानमंत्री, क्या आपको कोई शर्म नहीं है? अपने 30 हजार करोड़ रुपये चोरी करके अनिल अंबानी को दिये. राफेल विमानों के आने में देरी के लिए सिर्फ आप जिम्मेदार हैं.” उन्होंने आरोप लगाया, ”आपकी वजह से विंग कमांडर अभिनंदन जैसे बहादुर पायलट को पुराने विमान उड़ाकर अपना जीवन जोखिम में डालना पड़ रहा है.”

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel