[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ और राजौरी में बनाये जायेंगे 400 अतिरिक्त बंकर

गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ और राजौरी में बनाये जायेंगे 400 अतिरिक्त बंकर

0
गोलाबारी करने से बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, पुंछ और राजौरी में बनाये जायेंगे 400 अतिरिक्त बंकर

जम्मू : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुंछ और राजौरी जिलों के लिए शनिवार को 400 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकरों को मंजूरी दी. पिछले पांच दिनों में इन दोनों जिलों में पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलाबारी की गयी है. एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सीमा पार से भारी गोलाबारी को देखते हुए सरकार ने पुंछ और राजौरी जिलों के 200-200 अतिरिक्त व्यक्तिगत बंकारों को मंजूरी दी है. प्रशासन ने इन बंकरों का तेजी से निर्माण सुनिश्चित करने का अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस बाबत कोष ग्रामीण विकास विभाग के जरिये संबंधित उपायुक्तों के पास होगा.

इसे भी देखें : पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

प्रवक्ता ने बताया कि निर्धारित निर्देशों के मुताबिक, ये बंकर अगले एक महीने में बना दिये जायेंगे. स्थानीय लोगों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली गोलाबारी के दौरान बंकर काफी प्रभावी होते हैं. यह गोलाबारी के दौरान सरहदी इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान मुहैया कराते हैं.

इस बीच, जाने-माने गुज्जर नेता शमशेर हकला पूंछी ने पुंछ जिले में पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान की ओर से की गयी गोलाबारी में चार असैन्य लोगों की मौत पर दुख जताया और सरकार से सीमावर्ती निवासियों के लिए सुरक्षित कॉलोनियां बसाने का अनुरोध किया.

उन्होंने असैन्य क्षेत्रों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की निंदा भी की. उन्होंने कहा कि सीमा पार से होने वाली भारी गोलाबारी की वजह से लोग काफी मुश्किलों का सामना कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel