[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सोशल मीडिया पर ”राष्ट्र-विरोधी” टिप्पणी के मामले में हिमाचल प्रदेश में कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर ”राष्ट्र-विरोधी” टिप्पणी के मामले में हिमाचल प्रदेश में कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

0
सोशल मीडिया पर ”राष्ट्र-विरोधी” टिप्पणी के मामले में हिमाचल प्रदेश में कश्मीरी छात्र गिरफ्तार

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय ने सोशल मीडिया पर कथित तौर पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणी करने के लिए एक कश्मीरी छात्र को ‘निष्कासित’ कर दिया है और बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने बताया कि जम्मू कश्मीर के श्रीनगर निवासी तहसीन गुल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है.

उसने इंस्टाग्राम पर कथित रूप से कुछ ‘राष्ट्र-विरोधी’ टिप्पणियां की थी. गुल सोलन जिले के बद्दी तहसील में पिंजोर-नालगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित चितकारा विश्वविद्यालय में पढ़ रहा था. कश्मीरी छात्र ने फिदायीन हमलावर आदिल अहमद डार का कथित रूप से महिमामंडन किया था.

डार ने बृहस्पतिवार को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर दिया था. जिसमें बल के 40 जवान शहीद हो गये थे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है. चितकारा विश्वविद्यालय में प्रशासन के डीन कर्नल ए के चौहान (सेवानिवृत्त) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुल ने सोशल मीडिया पर राष्ट्र विरोधी टिप्पणियां की हैं. जिससे परिसर में ‘तनाव की स्थिति बन गयी.’

बद्दी के एसपी ने से कहा कि कश्मीरी छात्र को विश्वविद्यालय ने ‘निष्कासित’ कर दिया है और कानूनी कार्रवाई के लिए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि इसके बाद, उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 153 बी के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel