[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National अमेरिका से लौट आये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, ट्विटर पर बोले- वापस आकर खुश हूं…

अमेरिका से लौट आये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, ट्विटर पर बोले- वापस आकर खुश हूं…

0
अमेरिका से लौट आये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, ट्विटर पर बोले- वापस आकर खुश हूं…

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली अमेरिका से इलाज कराने के बाद शनिवार को स्वदेश लौट आये हैं. जेटली ने ट्वीट किया कि वापस आकर खुश हूं. जेटली इलाज कराने के लिए पिछले महीने अचानक अमेरिका चले गये थे. इसकी वजह से वह नरेंद्र मोदी सरकार का छठा और अंतिम बजट पेश नहीं कर पाये. इलाज के लिए अमेरिका जाने से पहले मोदी सरकार में वह वित्त मंत्री थे. उनकी अनुपस्थिति में वित्त मंत्रालय का कार्यभार पीयूष गोयल को सौंपा गया. गोयल ने ही इस बार लोकसभा में अंतरिम बजट भी पेश किया.

इसे भी पढ़ें : Kidney संबंधी बीमारी का इलाज कराने अचानक अमेरिका रवाना हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली

हालांकि, जेटली अमेरिका में रहते हुए भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहे. उन्होंने इस दौरान फेसबुक और ट्विटर पर कई बार लिखा तथा बजट पेश होने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये एक संवाददाता सम्मेलन को भी संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विषयों पर कुछ साक्षात्कार भी दिये. अमेरिका में एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि उनकी स्वदेश वापसी चिकित्सकों की हिदायत पर निर्भर करेगा.

उन्होंने कहा था कि वह बजट पर होने वाली चर्चा का जवाब देने के लिए शायद ही संसद में उपस्थित हो सकें, क्योंकि यह डॉक्टरों की सलाह पर निर्भर करेगा. संसद का बजट सत्र 13 फरवरी को समाप्त होने वाला है. अंतरिम बजट पर लोकसभा में चर्चा शुरू हो चुकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel