[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National राष्ट्रपति के अभिभाषण को कांग्रेस ने बताया देश की जनता का ‘अपमान करने वाला’

राष्ट्रपति के अभिभाषण को कांग्रेस ने बताया देश की जनता का ‘अपमान करने वाला’

0


नयी दिल्ली :
संसद के बजट सत्र के पहले दिन आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित किया. राष्ट्रपति के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा कि देश की जनता का ‘अपमान करने वाले’ ऐसा कोई अभिभाषण पहले नहीं हुआ. पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता आनंद शर्मा ने यह भी कहा कि अभिभाषण में जिन उपलब्धियों की बात की गई हैं, वो सच से दूर हैं.

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सरकार के पास निवेश करने के लिए पैसा नहीं है. उसकी भरपाई के लिए सरकार ने कई प्रयास किये. आरबीआई के पास मौजूद पैसे पर निगाह लगा रखी है. अभिभाषण में आयकर रिटर्न बढ़ने का दावा किया गया. सच्चाई यह है कि सिर्फ संख्या बढ़ी है, कर संग्रह नहीं बढ़ा है.” उन्होंने कहा, ‘‘मेक इन इंडिया को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए. लेकिन इसके तहत भारत में क्या बना? मेक इन इंडिया का लोगो भी विदेश की एक कंपनी से कॉपी किया हुआ है.” शर्मा ने आरोप लगाया, ‘‘ ये अभिभाषण लोगों को धोखा देने वाला है. लोगों के विवेक को चुनौती देता और अपमानित करता है. यह भ्रामक और नीरस था.

अभिभाषण के माध्यम से जनता को अपमानित करने का काम कभी नहीं हुआ. हम इसकी निंदा करते हैं.” दरअसल, केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार के पांच साल का एक तरह से रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार को कहा कि इसने पिछले साढ़े चार साल में लोगों को नयी आशा और विश्वास दिया तथा देश का सम्मान बढ़ाया है जबकि 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले देश ‘‘अस्थिरता के दौर से गुजर रहा था.” कोविंद ने बजट सत्र के पहले दिन संसद के केंद्रीय कक्ष में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए यह भी कहा कि इस सरकार ने नया भारत बनाने का संकल्प लिया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel