[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National चार माह में गायब हुआ 40 साल पुराना कचरा पहाड़, बसाया जा रहा है जंगल

चार माह में गायब हुआ 40 साल पुराना कचरा पहाड़, बसाया जा रहा है जंगल

0
चार माह में गायब हुआ 40 साल पुराना कचरा पहाड़, बसाया जा रहा है जंगल
150 एकड़ में फैले कचरे को साफ कर बसाया जा रहा है जंगल
इंदौर : मशहूर कहावत है कि 12 साल में घूरे के दिन भी फिरते हैं. देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्थानीय निकाय के मैराथन अभियान से 40 साल पुराने कचरे के पहाड़ के दिन भी आखिर बदल ही गये और महज चार महीने में 13 लाख टन अपशिष्ट के उस बदबूदार भंडार से मुक्ति ही नहीं पा ली गयी, बल्कि अब उसकी जगह घना जंगल विकसित किया जा रहा है.
राष्ट्रीय स्वच्छता रैंकिंग में लगातार तीसरे साल अव्वल आने के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे इंदौर नगर निगम (आइएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि शहर के बायपास रोड पर देवगुराड़िया क्षेत्र के करीब 150 एकड़ में फैले ट्रैंचिंग ग्राउंड में पिछले 40 साल से कचरा जमा किया जा रहा था. साल-दर-साल बढ़ते-बढ़ते वहां करीब 13 लाख टन कचरा जमा हो गया और एक छोटे पहाड़ की शक्ल ले ली.
बदबूदार भंडार से मिली शहर के लोगों को मुक्ति
किराये पर लीं 17 मशीनें
नगर निगम (आइएमसी) के आयुक्त आशीष सिंह ने बताया कि हमने देवगुराड़िया के ट्रैंचिंग ग्राउंड से कचरे का यह पहाड़ हटाने के लिये पिछले साल अगस्त में बीड़ा उठाया था. इसके लिए 17 अर्थ मूविंग मशीनें किराये पर ली गयीं और आठ-आठ घंटों की दो पालियों में 150-150 मजदूरों की मदद से लगातार चार महीने अभियान चलाया गया.
90 एकड़ जमीन पर लगाया गया पेड़
कचरे के भंडार को हटाने का काम पिछले महीने पूरा लिया गया और इसमें करीब 10 करोड़ रुपये का खर्च आया है. इस जमीन को समतल कर 90 एकड़ क्षेत्र पर हजारों पौधे लगाये जा रहे हैं.
चार लाख टन प्लास्टिक निकला
ट्रैंचिंग ग्राउंड में मशीनों की मदद से कचरे को फैलाकर पहले इसका रासायनिक विधि से उपचार किया गया. फिर अलग-अलग ढेर बनाकर इस कचरे के छांटा गया और प्लास्टिक, गत्ता, चमड़ा, धातुओं के टुकड़े आदि सामान कबाड़ियों को बेच दिया गया. आइएमसी आयुक्त ने बताया कि कचरे के 13 लाख टन के भण्डार से लगभग चार लाख टन प्लास्टिक निकला.
शहर से रोज निकलता है 1,100 टन कचरा
आयुक्त सिंह ने बताया, हम इंदौर को बड़ी कचरा पेटियों से पहले ही मुक्त कर चुके हैं. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मध्यप्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर से हर दिन करीब 1,100 टन कचरा निकलता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel