[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National TCA अनंत ने यूपीएससी सदस्य के तौर पर संभाला प्रभार

TCA अनंत ने यूपीएससी सदस्य के तौर पर संभाला प्रभार

0
TCA अनंत ने यूपीएससी सदस्य के तौर पर संभाला प्रभार

नयी दिल्ली : पूर्व मुख्य सांख्यिकीविद् टी सी ए अनंत ने केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के तौर पर सोमवार को प्रभार संभाला. यूपीएससी देश के नौकरशाहों, दूतों और पुलिस अधिकारियों के चयन के लिए प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराता है.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपीएससी अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने अनंत को पद की शपथ ग्रहण करायी. अनंत को जून 2010 में पांच वर्षों के लिए सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय का सचिव एवं देश का मुख्य सांख्यिकीविद् नियुक्त किया गया था.

उनका कार्यकाल 2015 में 31 जनवरी 2018 तक के लिए बढ़ाया गया था. दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एक दशक से अधिक समय तक प्रोफेसर रहे अनंत प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा गठित, रोजगार संबंधी आंकड़े एकत्र करने वाले कार्यबल के सदस्य भी थे.

अध्यक्ष के अलावा आयोग में 10 सदस्य होते हैं. अनंत की नियुक्ति के बाद आयोग में अभी एक और सदस्य की जगह रिक्त है. पूर्व दिल्ली पुलिस आयुक्त भीम सेन बस्सी, प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी, एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) ए एस भोंसले, सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती एवं भारत भूषण व्यास यूपीएससी के सदस्य हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel