[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home National सुरक्षा के लिए रेलवे ने बनाया प्लान, अब ट्रेन खुलने से 20 मिनट पहले ही पहुंचना होगा स्टेशन, स्टेशनों को किया जायेगा सील

सुरक्षा के लिए रेलवे ने बनाया प्लान, अब ट्रेन खुलने से 20 मिनट पहले ही पहुंचना होगा स्टेशन, स्टेशनों को किया जायेगा सील

0
सुरक्षा के लिए रेलवे ने बनाया प्लान, अब ट्रेन खुलने से 20 मिनट पहले ही पहुंचना होगा स्टेशन, स्टेशनों को किया जायेगा सील
नयी दिल्ली : रेलवे एयरपोर्टों की तरह ही स्टेशनों पर भी ट्रेनों के तय प्रस्थान समय से कुछ समय पहले प्रवेश की अनुमति बंद करने की योजना बना रहा है. यात्रियों को सुरक्षा जांच की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 15 से 20 मिनट पहले पहुंच जाना होगा.
रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक अरुण कुमार ने बताया कि उच्च तकनीक वाली इस सुरक्षा योजना को इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर लागू किया गया है, जहां कुंभ के मौके पर बड़ी संख्या में यात्री पहुंचने वाले हैं. इसके अलावा कर्नाटक के हुबली रेलवे स्टेशन पर भी यह व्यवस्था लागू की गयी है. साथ ही 202 अन्य रेलवे स्टेशनों पर योजना को लागू करने के लिए खाका तैयार है. बहरहाल, एयरपोर्टों के उलट यात्रियों को घंटों पहले आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि प्रस्थान समय से केवल 15-20 मिनट पहले आना होगा.
स्टेशनों को किया जायेगा सील
नयी व्यवस्था के तहत ट्रेनोें के आगमन से पहले स्टेशनों को सील किया जायेगा. सबसे पहले स्टेशनों पर ओपनिंग प्वाइंट की पड़ताल होगी. फिर तय होगा कि किन्हें बंद किया जा सकता है. कुछ जगहों पर स्थायी दीवारों के माध्यम से बंद किया जायेगा. कुछ ओपनिंग प्वाइंट की निगरानी रेलवे सुरक्षा बल करेगा. कुछ जगहों पर अस्थायी दरवाजे तैयार होंगे. हर एंट्री प्वाइंट पर रैंडम सिक्यॉरिटी चेक होगा.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel